पुतिन से मिलने को तैयार जेलेंस्की, एर्दोगन की योजना पर जताई सहमति, बोले- हमारी बैठक के बिना नहीं होगा युद्धविराम

Russia-Ukraine Peace Talks: रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से भी ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है और अब तक दोनों देशों के बीच दो दौर की शांति वार्ता तुर्किए के इस्तांबुल शहर में संपन्न हुई। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हमारी बैठक के बिना युद्धविराम नहीं होगा।

Russia-Ukraine Peace Talks: रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से भी ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है और अब तक दोनों देशों के बीच दो दौर की शांति वार्ता तुर्किए के इस्तांबुल शहर में संपन्न हुई। हालिया वार्ता एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चली। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमारी बैठक के बिना युद्धविराम नहीं होगा।

zelenskyy

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

जेलेंस्की ने क्या कुछ कहा?

एक ऑनलाइन वार्ता में जेलेंस्की ने तुर्किए के राष्ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोगान के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। दरअसल, एर्दोगान ने कहा था कि तुर्किए, रूस और यूक्रेन के नेताओं के बीच अंकारा या इस्तांबुल में एक बैठक आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

End of Feed