खत्म हुआ युद्ध! हमास ने सभी 20 बंधकों को किया रिहा, तेल अवीव की सड़कों पर जश्न का माहौल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2025, 02:37 PM IST

हमास ने सोमवार को 20 जीवित इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है। हमास ने इन बंधकों को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को सौंपा। ट्रंप के गाजा पीस प्लान की यह एक बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है। हमास बाकी 28 मृत बंधकों के शव भी वापस करेगा। इसके बदले में इजरायल 1,900 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

Hamas Releases 20 Hostages: हमास ने सोमवार को 20 जीवित बचे इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है। हमास ने इन बंधकों को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को सौंपा। इजरायली सरकार की प्रवक्ता शोश बेड्रोसियन ने बताया कि सोमवार को 20 जिंदा बंधकों को रिहा किया गया।

hamas news

हमास ने इजरायल के सभी 20 जिंदा बंधकों को किया रिहा।(फोटो सोर्स: AP)

इसके अलावा 28 मृत बंधकों के शव भी वापस दिए जाएंगे। इसके बदले में इजरायल 1,900 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। बंधकों की रिहाई के बाद इजरायल की राजधानी तेल अवीव की सड़कों पर लोग जश्न मनाने हुए नजर आए। लोग सड़कों पर इजरायल का झंडा लहराते नजर आए। ट्रंप के गाजा पीस प्लान की यह एक बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है।

End of Feed