मेक्सिको के ऐतिहासिक पिरामिड स्थल पर बंदूकधारी का कहर, कई पर्यटकों पर गोलियां चलाईं, एक कनाडाई नागरिक की मौत

स्थानीय मीडिया द्वारा प्रकाशित वीडियो और तस्वीरों में एक व्यक्ति पिरामिड के ऊपर बंदूक लिए खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। वीडियो में कई गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।

Firing At Pyramids in Mexico: मेक्सिको की राजधानी के उत्तर में स्थित ऐतिहासिक तेओतिहुआकान पिरामिडों में गोलीबारी हुई है। पिरामिडों के ऊपर खड़े एक हथियारबंद व्यक्ति ने पर्यटकों पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक कनाडाई नागरिक की मौत हो गई और कम से कम 13 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली और सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से एक बंदूक, एक चाकू और गोला-बारूद बरामद किया।

गोलीबारी में कई लोग घायल हुए

स्थानीय सरकार ने बताया कि सोमवार को सात लोग गोली लगने से घायल हुए। अन्य लोगों के घायल होने के कारणों का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन स्थानीय सरकार ने बताया कि इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराए गए लोगों में छह अमेरिकी, तीन कोलंबियाई, एक रूसी, दो ब्राजीलियाई और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। स्थानीय मीडिया द्वारा प्रकाशित वीडियो और तस्वीरों में एक व्यक्ति पिरामिड के ऊपर बंदूक लिए खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। वीडियो में कई गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।

End of Feed