कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर-1 पर गोल्डी बराड़, पकड़वाने वाले को मिलेंगे कितने करोड़ रुपये?

कनाडा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को देश के 25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में पहले स्थान पर रखा है। उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर यानी करीब 1.63 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। गोल्डी बराड़ पर 2023 में विन्निपेग में सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुखा दुनेके की हत्या से जुड़े होने का आरोप है।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें अब कनाडा में भी बढ़ गई हैं। कनाडा की नई मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में उसे पहले नंबर पर रखा गया है। उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर यानी करीब 1.63 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है। गोल्डी बराड़ पर कनाडा के विन्निपेग में साल 2023 में हुई सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुखा दुनेके की हत्या से जुड़े होने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने के आरोप में वारंट जारी है।

goldy brar news

भारत, अमेरिका के बाद अब कनाडा में भी गोल्डी बराड़ की तलाश तेज।

कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर गोल्डी बराड़

कनाडा के BOLO (Be On the Lookout) प्रोग्राम ने 19 नवंबर को देश के 25 सबसे वांछित भगोड़ों की नई सूची जारी की। इसमें सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को पहले स्थान पर रखा गया है। यह इनाम उस जानकारी के लिए है, जिससे कनाडा या अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी हो सके। यह इनाम 2 नवंबर 2027 तक उपलब्ध रहेगा।

End of Feed