लेबर मिनिस्टर के इस्तीफे के बाद जर्मनी में गहराया राजनीतिक संकट, वित्त मंत्री लार्स क्लिंगबील ने रद्द किया अपना भारत दौरा

बर्लिन में राजनीतिक अनिश्चितता और श्रम मंत्री बर्बेल बास के इस्तीफे के बाद जर्मन वित्त मंत्री लार्स क्लिंगबील ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है।

जर्मनी की राजनीति में अचानक आए भारी भूचाल के बाद एक बड़ा कूटनीतिक फैसला लिया गया है। जर्मनी के वित्त मंत्री लार्स क्लिंगबील (Lars Klingbeil) ने अपनी चल रही एशिया यात्रा के तहत तय किए गए भारत दौरे को रद्द कर दिया है। उनके मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय ने इस दौरे को रद्द करने के पीछे बर्लिन में चल रहे 'मौजूदा घटनाक्रमों' और राजनीतिक अनिश्चितता को मुख्य वजह बताया है। यह फैसला देश की लेबर मिनिस्टर बर्बेल बास के अचानक आए इस्तीफे के बाद लिया गया है।

Lars Klingbeil India Visit Cancelled

जर्मन वित्त मंत्री लार्स क्लिंगबील का भारत दौरा रद्द (फाइल फोटो)

लेबर मिनिस्टर के इस्तीफे से मचा हड़कंप

सोमवार को ही जर्मनी की लेबर मिनिस्टर और सेंटर-लेफ्ट SPD पार्टी की सह-नेत्री बर्बेल बास ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने पद के साथ-साथ पार्टी के सह-नेतृत्व की जिम्मेदारी भी छोड़ने का फैसला किया। अपने इस कदम के पीछे बास ने अपनी सौतेली बेटी के निधन को मुख्य वजह बताया। उन्होंने कहा कि इस पारिवारिक त्रासदी और गहरे दुख के बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें शोक मनाने और खुद को संभालने के लिए समय की आवश्यकता है।

End of Feed