सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश में नोटों पर हैं 'गणेश जी' की तस्वीर, जानें क्या है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 08:28 PM IST

Indonesian Currency: इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश होते हुए भी वहां की करेंसी पर गणेश जी की तस्वीर है, भारत में भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि भारतीय करेंसी के ऊपर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर लगाई जाए।

Ganesh ji Photo on Indonesian Currency: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि भारतीय मुद्रा रुपये पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की फोटो के साथ ही भगवान लक्ष्मी-गणेश की भी फोटो होनी चाहिए, वहीं इंडोनेशिया में पहले से ही नोटों पर गणेश भगवान जी की फोटो छपी है,यह नोट इंडोनेशिया की करेंसी का हिस्सा है जहां 85 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम हैं।

Ganesh ji Photo on Indonesian Currency

इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश होते हुए भी वहां की करेंसी पर गणेश जी की तस्वीर है

मुस्लिम देश होते हुए भी करेंसी पर है गणेश जी की तस्वीर

इंडोनेशिया की करेंसी रूपियाह है यहां के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो छपी हुई है इंडोनेशिया में 20 हजार की नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर है और नोट के पिछले हिस्से पर क्लासरूम की तस्वीर तस्वीर छपी है, जिसमें टीचर और छात्र हैं। इंडोनेशियाई में केवल 1.7 प्रतिशत आबादी ही हिंदू है वहां की सरकार ने आधिकारिक तौर पर छह धर्मों को मान्यता दी है।

End of Feed