फ्रांस में स्कूल जाने से क्यों डरने लगे बच्चे? सड़कों पर उतरे लोग, अब पेरिस प्रशासन का बड़ा एक्शन

France Child Abuse Case: फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्कूलों और डेकेयर केंद्रों में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न और हिंसा के गंभीर आरोप सामने आए हैं। 100 से ज्यादा संस्थानों में जांच चल रही है।

France Child Abuse Case: फ्रांस में एक बहुत दुखद और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। पेरिस में छोटे बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न और हिंसा के आरोपों की जांच चल रही है। यह आरोप स्कूलों और डेकेयर केंद्रों में काम करने वाले मॉनिटरों (सहायकों) पर लगे हैं। ये मॉनिटर दोपहर के भोजन, खेल के समय, झपकी और स्कूल के बाद बच्चों की देखभाल (Child Safety in Schools) करते हैं।अभियोजकों के अनुसार, राजधानी पेरिस में 84 प्रीस्कूलों, करीब 20 प्राथमिक स्कूलों और लगभग 10 डेकेयर केंद्रों में जांच चल रही है। ये सहायक शिक्षक नहीं होते, बल्कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा भर्ती किए जाते हैं।

Child Sexual Abuse France

पेरिस में स्कूल सहायकों पर गंभीर आरोप, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

द गार्डियन के मुताबिक माता-पिता का आरोप है कि इनमें से कई ने बच्चों पर चिल्लाने, बाल खींचने, खाना न देने और यौन उत्पीड़न जैसी गंभीर घटनाएं कीं। कई माता-पिता ने शिकायत करने के लिए लंबा संघर्ष किया। इस मामले में पहला बड़ा मुकदमा इस सप्ताह शुरू हुआ है। डेविड जी. नाम के 36 वर्षीय स्कूल सहायक पर सितंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच 3 से 5 साल के पांच छोटे बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है। उन पर दो महिला सहकर्मियों के साथ भी बदतमीजी का आरोप लगा है। आरोपी ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

End of Feed