पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार चार संदिग्धों में पाकिस्तान के एक वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।शुक्रवार को लाहौर की एक अदालत ने मोहम्मद रजा डार, हसन रजा, सिकंदर खान और साजिद अली के तौर पर पहचाने गए आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पाकिस्तान के Dy PM इशाक डार के रिश्तेदार समेत 4 गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)
मुख्य आरोपी के तौर पर पहचाने गए रजा डार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार (Pakistan's Deputy PM Ishaq Dar) का रिश्तेदार बताया जा रहा है।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'चूंकि यह मामला बहुत संवेदनशील है और इसमें उप प्रधानमंत्री इसहाक डार का एक करीबी रिश्तेदार शामिल है, इसलिए पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।'
पांच संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज
आरोप है कि 29 जून को लाहौर में पांच लोगों ने दो विदेशी नागरिकों, जिनमें से एक नीदरलैंड और दूसरी वेनेजुएला से है, का अपहरण कर उनके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिलाओं में से एक के पिता का स्पेन से फोन आने के बाद पुलिस ने उन्हें बचाया।लाहौर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में 2 विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, आरोपियों ने पैसे भी छीने, 15 लाख डॉलर की फिरौती भी मांगी
'महिलाएं और रजा एक क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में साझेदार भी थे'
पुलिस ने बताया कि पांचवां आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि वे अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में रजा डार से मिली थीं और उसने उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया था।पुलिस के अन्य अधिकारी ने बताया कि महिलाएं और रजा एक क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में साझेदार भी थे।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें:जंगल में दोस्त के साथ बैठी महिला से गैंगरेप, 11 गिरफ्तार, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाला
रजा ने महिलाओं के पाकिस्तान दौरे के लिए बिजनेस वीजा का इंतजाम किया
रजा ने महिलाओं के पाकिस्तान दौरे के लिए बिजनेस वीजा का इंतजाम किया और वे 29 जून को लाहौर पहुंचीं। एक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लाहौर पहुंचने पर रजा और दूसरे संदिग्धों ने उन्हें अगवा कर लिया और एक घर में ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ रेप किया और उन्हें छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की।
