मार्शल लॉ लगाने पर पूर्व प्रधानमंत्री को 23 साल की सजा, पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ जल्द आएगा फैसला

दक्षिण कोरिया की अदालत ने साल 2024 में लगाए गए मार्शल लॉ को विद्रोह करार दिया है। यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू को 23 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला तत्कालीन राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ मामलों की दिशा तय करेगा। यून पर भी विद्रोह के गंभीर आरोप हैं।

सियोल : दक्षिण कोरिया की राजनीति में आज यानी बुधवार 21 जनवरी को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। जब एक अदालत ने साल 2024 में लगाए गए मार्शल लॉ को विद्रोह का कृत्य करार दिया। इस ऐतिहासिक फैसले में अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू को 23 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने माना कि तत्कालीन राष्ट्रपति यून सुक योल द्वारा घोषित मार्शल लॉ संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला था और इसमें हान डक-सू की अहम भूमिका रही।

arrested handcuff

पूर्व प्रधानमंत्री को 23 साल की सजा

पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू, यून सरकार के पहले अधिकारी बने, जिन्हें दिसंबर 2024 में राष्ट्रपति यून द्वारा लगाए गए मार्शल लॉ से जुड़े विद्रोह के आरोपों में दोषी ठहराया गया है। इस फैसले से राष्ट्रपति यून और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ आने वाले फैसलों की दिशा तय होने की उम्मीद है। यून भी विद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

End of Feed