Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार, पाक रेंजर्स ने हाई कोर्ट के बाहर किया अरेस्ट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 9, 2023, 03:54 PM IST

इमरान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। इमरान पर लंबे समय से गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई थी।

Imran Khan Arrested: पाकिस्तान में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया है।

Imran Khan Arrested

इमरान खान गिरफ्तार

पाक रेंजर्स की कार्रवाई में इमरान घायलइमरान की पार्टी पीटीआई ने कहा कि पाक रेंजर्स की धक्कामुक्की में वह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट की खिड़कियों के शीशें तोड़कर इमरान को गिरफ्तार किया गया। वहीं, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

End of Feed