कश्मीर को भूल जाओ- पाकिस्तान को सऊदी-UAE की दो टूक, भारत से दोस्ती पर दिया जोर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 28, 2023, 11:44 PM IST

अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रहे पाकिस्तान को दुनिया के बड़े मुस्लिम देशों की तरफ से तगड़ा झटका लगा है। दुनियाभर से कटोरा लेकर भीख मांग रहे कंगाल पाकिस्‍तान को उसके करीबी मुस्लिम दोस्‍त देशों सऊदी अरब और यूएई यानी संयुक्‍त अरब अमीरात ने बड़ा झटका दिया है। दोनों देशों ने भारत से दोस्ती करने के लिए कहा है।

आर्थिक तबाही के मुहाने पर खड़े पाकिस्तान का साथ वो मुस्लिम देश भी छोड़ने लगे हैं, जो कभी उसके सच्चे दोस्त हुआ करते थे। मुस्लिम देशों के दो बड़े कंट्री ने पाकिस्तान को साफ-साफ कहा है कि वो कश्मीर को भूल जाए और भारत से दोस्ती करे।

पाकिस्तान के दोस्त सऊदी अरब और यूएई ने पाकिस्तान को दो टूक में कश्मीर को भूलने के लिए कहा है। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान से कहा है कि शहबाज सरकार को कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे हो-हल्ला पर चुप रहना चाहिए।

End of Feed