फ्लाईदुबई फ्लाइट में कप्तान पर हमले का आरोपी को-पायलट कौन? ओमान एयर ने पहले उड़ान से हटाया था

इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में कैप्टन पर कुल्हाड़ी से हमला और विमान के नियंत्रण पर कब्जे की कोशिश के आरोपी को-पायलट की पहचान ओमानी नागरिक हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, उसे पहले ओमान एयर ने कथित कट्टरपंथी विचारों को लेकर उड़ान से रोका था।

इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में कैप्टन पर हमला करने और विमान के कंट्रोल पर कब्जे की कोशिश करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, वह ओमान का नागरिक है और उसे पहले ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन में उड़ान भरने से रोक दिया गया था। उस पर कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंता थी।

flydubai

फ्लाईदुबई फ्लाइट में ओमानी को-पायलट की हुई पहचान

कॉकपिट में कुल्हाड़ी से किया हमला

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इस मामले की जांच कर रहा है। UAE के मुताबिक, बुधवार को को-पायलट ने कॉकपिट में रखी क्रैश एक्स से कैप्टन पर हमला किया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। जांच अधिकारियों ने इसे ‘आतंकी हमला’ बताया है। हमले के बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा। फ्लाइट में 182 लोग सवार थे। स्थिति बिगड़ने पर कुछ यात्री और अन्य लोग कॉकपिट में पहुंचे और को-पायलट को काबू में किया।

End of Feed