Striat of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर फिर हमला, 5 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया

इस टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया था। सभी पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित तट पर पहुंचा दिया गया है। हम ओमान के अधिकारियों को उनके लगातार सहयोग और सहायता के लिए धन्यवाद देते हैं।'

Striat of Hormuz news: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर पर फिर हमला हुआ है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि कुवैत के ध्वज लगे इस तेल टैंकर पर एक हवाई हथियार से हमला हुआ। इसके बाद जहाज में सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित तट पर पहुंचाया गया। शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को X पर अपने एक पोस्ट में दूतावास ने कहा कि टैंकर एमटी काजिमाह III पर हमले के बाद इस पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया गया। राहत एवं बचाव कार्य में मदद करने के लिए दूतावास ने ओमान के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।

oil tanker

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर फिर हमला।

दूतावास ने ओमान के अधिकारियों को धन्यवाद दिया

दूतावास ने बताया, 'आज पहले, मिशन ने कुवैत के झंडे वाले टैंकर MT Kazimah III पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चलाया। इस टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया था। सभी पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित तट पर पहुंचा दिया गया है। हम ओमान के अधिकारियों को उनके लगातार सहयोग और सहायता के लिए धन्यवाद देते हैं।'

End of Feed