FIFA World Cup News: रविवार को हुए फीफा विश्व कप फाइनल (FIFA World Cup) के पेनाल्टी शूटआउट (Penalty Shootout) तक पहुंचे मुकाबले में अर्जेंटीना (Argentina) ने पूर्व चैंपियन फ्रांस (France) को शानदार मुकाबले में हरा दिया। इस दौरान सर्च इंजन गूगल (Google) ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया। लोगों ने विश्व कप का अपडेट जानने के लिए गूगल का इतना सहारा लिया कि गूगल के 25 साल के इतिहास में ट्रैफिक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। खुद गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई
Search recorded its highest ever traffic in 25 years during the final of #FIFAWorldCup , it was like the entire wor… t.co/uq8v2syhBm
— ANI (@ANI) Dec 19, 2022
