Pakistan News: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का 9 मई की हिंसा मामले में होगा 'पॉलीग्राफ टेस्ट'

इमरान खान के खिलाफ 12 आतंकवाद मामलों के लिए ये परीक्षण किए जाएंगे। ये मामले नौ मई, 2023 को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से अर्द्ध सैनिक बल रेंजर्स द्वारा इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़के हिंसक विरोध प्रदर्शनों से संबंधित हैं।

पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने नौ मई की हिंसा से संबंधित मामलों में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ‘पॉलीग्राफ’ परीक्षण (झूठ का पता लगाने की जांच) और ‘फोटोग्रामेट्रिक’ परीक्षण (चेहरे और आवाज का विश्लेषण) करने की अनुमति पुलिस को दे दी है।

IMRAN KHAN

इमरान खान

अदालत के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा, 'एटीसी-प्रथम न्यायाधीश मंजर अली गिल ने बुधवार को अभियोजन पक्ष के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और लाहौर कोर कमांडर हाउस पर हमले सहित 12 आतंकवाद मामलों में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान खान की 12 दिनों के भीतर पॉलीग्राफ और फोटोग्रामेट्रिक परीक्षण करने की अनुमति पुलिस को दे दी।'

End of Feed