जेल में कैद इमरान खान की हुई एक और सर्जरी, पिम्स ने दिया बड़ा अपडेट; आखिर किस बीमारी से जूझ रहे पूर्व PAK पीएम

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दाहिनी आंख की सर्जरी तीसरी बार सोमवार को की गई। क्रिकेटर से राजनेता बने और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक खान को एंटी-वीईजीएफ इंट्राविट्रियल इंजेक्शन की तीसरी खुराक दी गई।

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दाहिनी आंख की सर्जरी तीसरी बार सोमवार को की गई। जनवरी में पाकिस्तानी उच्चतम न्यायालय में प्रस्तुत एक रिपोर्ट के अनुसार, 73-वर्षीय खान को सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (CRVO) नामक एक गंभीर नेत्र रोग का पता चला था।

imran khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)

अस्पताल के एक बयान के अनुसार, उन्हें इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी दाहिनी आंख की 'तीसरी बार सर्जरी' की गई। क्रिकेटर से राजनेता बने और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक खान को एंटी-वीईजीएफ इंट्राविट्रियल इंजेक्शन की तीसरी खुराक दी गई।

End of Feed