ईयू MP ने ईरान की महिलाओं के समर्थन में अपने बाल काटे, बोलीं- मुल्लाओं के शासन के हाथ खून से रंगे हुए हैं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 11:49 PM IST

यूरोपीय सांसद अबीर अल सहलानी ने ईरानी महिलाओं के समर्थन में अपने बाल काटे। साथ ही कहा कि महिलाओं के अधिकार केवल यूरोपीय यूनियन में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मैं ईरान की महिलाओं को दिखाना चाहती थी कि उन्हें सुना गया है और यूरोपीय संसद में उनकी आवाज है।

नई दिल्ली: यूरोपीय सांसद अबीर अल सहलानी ने ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के साथ एकजुटता दिखाने के लए अपने बाल कटवाए। उन्होंने कहा कि वह ईरान की महिलाओं को दिखाना चाहती हैं कि उनकी बात सुनी गई है और यूरोपीय संसद में उनकी आवाज उठाई जा रही है। पिछले महीने ईरान की 'मॉरिलिटी पुलिस' की हिरासत में 22 वर्षीय लड़की महसा अमिनी की मौत ने ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसमें हजारों लोग सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने कई बार गोला-बारूद से जवाब दिया है, और कई लोग मारे गए हैं, घायल हुए हैं और विरोध प्रदर्शनों में हिरासत में लिए गए हैं।

European Parliamentarian Abir Al Sahlani

ईरानी महिलाओं के समर्थन में यूरोपीय यूनियन की सांसद अबीर अल सहलानी ने आवाज उठाई

स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संघ की बहस के दौरान दिए गए एक उत्साही भाषण में यूरोपीय यूनियन की सांसद अल सहलानी ने विरोध करने वाले लोगों को अपना समर्थन दिया और कहा कि ईरान में मुल्लाओं के शासन के हाथ खून से रंगे हुए हैं। न तो इतिहास और न ही अल्लाह या सर्वशक्तिमान ईश्वर मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए आपको क्षमा करें जो आप अपने ही लोगों के खिलाफ कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर वायरल हुए एक वीडियो में कहा कि जब तक ईरान की महिलाएं आजाद नहीं होती, हम आपके साथ खड़े रहेंगे।

End of Feed