कुवैत में भारतीयों के लिए अलर्ट, हवाई उड़ानों में बाधा के बीच दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, जानें किन नंबरों पर कर सकते हैं आपात संपर्क

दूतावास ने भारतीय समुदाय को यह भी भरोसा दिलाया है कि 24/7 हेल्पलाइन सक्रिय कर दी गई हैं और किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक सीधे संपर्क कर सकते हैं। मिशन के अधिकारी स्थानीय प्रशासन और सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।

मिडिल ईस्ट में बिगड़ते सुरक्षा हालात और हवाई यात्रा में भारी व्यवधान के बीच कुवैत में मौजूदा सुरक्षा हालातों को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी और एफएक्यू (7 मार्च 2026) जारी की है। नागरिकों को सतर्क रहने, अनावश्यक बाहर न निकलने, और आधिकारिक घोषणाओं का पालन करने को कहा है। साथ ही आपात स्थिति के लिए 24/7 हेल्पलाइन नंबर +965 65501946 और ईमेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

इसमें भारतीय समुदाय को सुरक्षा, यात्रा और आपातकालीन सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यह पहल खास तौर पर उन भारतीयों के लिए है जो खाड़ी देशों या संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे हैं या यात्रा के दौरान फंस गए हैं। दूतावास के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्रीय तनाव और सैन्य गतिविधियों के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं और बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई हैं। इसके कारण कई भारतीय यात्री हवाई अड्डों पर फंस गए हैं या अपनी यात्रा योजनाओं को लेकर असमंजस में हैं। ऐसे में भारतीय मिशनों ने समुदाय को आश्वस्त किया है कि वे स्थानीय प्रशासन और एयरलाइनों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि जरूरत पड़ने पर सहायता और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जा सके।

End of Feed