Earthquake Alert: ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। ताजिकिस्तान से पहले नेपाल और इंडोनेशिया में भी भूकंप आया था। हालांकि, भूकंप में किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
नेपाल के बाद भूकंप के कांपा ताजिकिस्तान
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, ताजिकिस्तान और नेपाल में भूकंप समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
ग्रीस में लगे भूकंप के झटके
इससे पहले ग्रीस के क्रीट द्वीप पर गुरुवार की सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसे समूचे एजियन सागर में महसूस किया गया। हालांकि, किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। बकौल रिपोर्ट, क्रीट द्वीप के शहर इराक्लियो में एक मुख्य सड़क को बंद करना पड़ा, क्योंकि भूकंप के झटके के कारण एक परित्यक्त इमारत के मलबे सड़क पर गिर गए थे।
भूकंप एवं नियोजन संरक्षण संगठन के निदेशक एफथिमिओस लेक्कास ने कहा था कि समुद्र की गहराई में भूकंप आने से आमतौर पर सतह पर कम क्षति होती है।
