'भारत भूटान की समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध...' विदेश मंत्री जयशंकर ने 'EV' और शुद्ध नस्ल की 'जर्सी गायें' भी सौंपीं

विदेश मंत्री ने कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया था, जिनमें मोंगर में 65 बिस्तर वाला ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल भी शामिल है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को थिंपू में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात की और कहा कि भारत भूटान की प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।जयशंकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों तथा सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भूटान पहुंचे थे।

EAM Bhutan Visit

भूटान के दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर

जयशंकर ने बैठक के बाद ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'आज थिंपू में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात कर बेहद खुशी हुई। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।'

End of Feed