क्या अब मॉस्को में मिलेंगे पुतिन और ट्रंप? रूसी राष्ट्रपति ने दिया आने का निमंत्रण; समझे क्या मायने

Donald Trump-Vladimir Putin: पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अपनी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन ट्रम्प को मॉस्को में आगे की वार्ता के लिए आमंत्रित करके किया। ट्रंप ने कहा कि अब अगला कदम यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर है। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की और पुतिन के बीच जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी।

Donald Trump-Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अपनी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन ट्रम्प को मॉस्को में आगे की वार्ता के लिए आमंत्रित करके किया। पुतिन ने कहा कि अगली बार मास्को में। ट्रम्प ने सुझाव स्वीकार करते हुए कहा कि यह एक दिलचस्प बात है। इस पर मुझे थोड़ी आलोचना झेलनी पड़ेगी, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अब अगला कदम यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर है। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की और पुतिन के बीच जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी।

Donald Trump-Vladimir Putin

अलास्का शिखर सम्मेलन के बाद पुतिन ने ट्रम्प को अगली बार मास्को आने का निमंत्रण दिया

ट्रंप ने स्थानीय मीडिया से कहा कि अब यह काम राष्ट्रपति जेलेंस्की को ही करना है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने मीडिया से कहा कि मुझे लगता है कि अब वे राष्ट्रपति जेलेंस्की, राष्ट्रपति पुतिन और मेरे बीच एक बैठक तय करने वाले हैं। उन्होंने सौदे में रुकावट बने शेष मुद्दों का खुलासा करने से इनकार कर दिया तथा केवल इतना कहा कि वह यह देखना चाहते हैं कि हम क्या कर सकते हैं।

End of Feed