ईरान से युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा- 'इजराइल खत्म हो जाता, मिडिल ईस्ट का नामोनिशान नहीं रहता, मैंने रोका'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध को लेकर दावा किया कि उनके हस्तक्षेप से इजराइल और मीडिल ईस्ट को बचाया गया। उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष और मिडिल ईस्ट के हालातों पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप न किया होता तो इजराइल का अस्तित्व समाप्त हो जाता और पूरे मिडिल ईस्ट का नामोनिशान मिट जाता, लेकिन उन्होंने इसे रोक लिया। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे और इस दिशा में कड़े कदम उठाए गए हैं।

Trump

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

हथियार बिक्री के बयानों पर क्या बोले ट्रंप

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अमेरिका से हथियार खरीदने को लेकर बातचीत करने से इनकार किया। उनका यह बयान चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड परड्यू के हालिया बयान से अलग है। परड्यू ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ को बताया था कि ट्रंप ने शी जिनपिंग से पूछा था कि क्या चीन अमेरिकी हथियार खरीदने में दिलचस्पी रखता है। हालांकि, बाद में उन्होंने संकेत दिया कि शायद ट्रंप चीन की जगह ताइवान का जिक्र कर रहे हों। इस संबंध में जब सोमवार को ट्रंप से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “चीन को? आपका मतलब ताइवान से है?” उन्होंने ऐसी किसी बातचीत की जानकारी न होने की बात कही, साथ ही यह भी कहा कि चीन को अमेरिकी हथियार देने का विचार “शायद अच्छा विचार” हो सकता है।

End of Feed