मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस-यूक्रेन में बनी बात? व्हाइट हाउस में पुतिन के दूत से मिले ट्रंप, कहा- जल्द होगा ऐतिहासिक समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही एक बड़े ऐतिहासिक शांति समझौते के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता सिर्फ यूक्रेन ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप को शामिल करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध को समाप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक और व्यापक शांति समझौते की उम्मीद जताई है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध विराम और शांति समझौता बेहद करीब है। उन्होंने इसे एक "बड़ा और सुंदर समझौता" करार दिया, जो केवल यूक्रेन तक सीमित न रहकर पूरे यूरोपीय महाद्वीप तक के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Trump

रूस-यूक्रेन के शांति समझौते पर बोले ट्रंप

"यह कत्लेआम रुकना चाहिए"

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से जारी इस युद्ध में हुए जान-माल के भारी नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस मानवीय त्रासदी का तुरंत अंत होना आवश्यक है। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों को मिलाकर हर महीने 25,000 से ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा खून-खराबा और नरसंहार है, जिसे हर हाल में रोकना होगा।"

End of Feed