ट्रंप ने की अपने एक और करीबी की 'छुट्टी', अटॉर्नी जनरल पद से पाम बॉन्डी को हटाया, कामकाज के तरीके से थे 'नाराज'

बॉन्डी को हटाने की घोषणा करते हुए ट्रंप ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बॉन्डी ने अपराध पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए 'बेहतरीन काम' किया और वह एक 'वफादार दोस्त' और 'देशभक्त' हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस पर करीबी नजर रखने वालों के लिए उनकी बर्खास्तगी चौंकाने वाली नहीं थी।

Pam Bondi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ा कदम उठाते हुए गुरुवार को अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को उनके पद से हटा दिया। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने यह फैसला बॉन्डी के कामकाज से बढ़ती नाराजगी के बीच लिया गया, जिसमें दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों को संभालने का मुद्दा भी शामिल था। बॉन्डी की गिनती ट्रंप प्रशासन के करीबी लोगों में होता है। पद संभालने के बाद इन्होंने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की निगरानी की थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप उनसे इसलिए नाराज थे क्योंकि वह उनके आलोचकों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई तेजी से आगे नहीं बढ़ा पाईं, जबकि ट्रंप चाहते थे कि उन पर जल्द मुकदमा चलाया जाए।

Pam bondi

अटॉर्नी जनरल पद से हटाई गईं पाम बॉन्डी।

पद से हटाने से पहले ट्रंप ने की तारीफ

बॉन्डी को हटाने की घोषणा करते हुए ट्रंप ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बॉन्डी ने अपराध पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए 'बेहतरीन काम' किया और वह एक 'वफादार दोस्त' और 'देशभक्त' हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस पर करीबी नजर रखने वालों के लिए उनकी बर्खास्तगी चौंकाने वाली नहीं थी। न्याय विभाग में उनके नेतृत्व को लेकर राष्ट्रपति की नाराजगी बढ़ती जा रही थी। खासतौर पर जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामलों को संभालने के तरीके को लेकर, जो प्रशासन के लिए छवि पर असर डालने वाला मुद्दा बन गया था। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की मुख्य जांच समिति ने हाल ही में उन्हें कानूनी रूप से तलब किया था, ताकि वह जेफ्री एपस्टीन मामले में अपने विभाग की जांच के बारे में गवाही दे सकें।

End of Feed