मोजतबा खामेनेई नहीं तो और कौन? अमेरिका आखिर किस ईरानी नेता से कर रहा बात; ट्रंप के नए दावे से मचा हड़कंप

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान एक 'समझौता करना चाहता है' और अमेरिकी दूत एक 'सम्मानित' ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, ईरानी समाचार एजेंसियों ने दावा किया कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

US Iran War: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सोमवार काफी नाटकीय ढंग से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर जहां बदले-बदले नजर आए तो ईरान और भी ज्यादा आक्रामक नजर आया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पांच दिनों तक ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को पूरी तरह खत्म करने के लिए गंभीर वार्ता हो रही है। साथ ही ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान बहुत बुरी तरह से एक समझौता चाहता है।

Trump Iran Nuclear Deal

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (AI Generated Image)

हालांकि, तेहरान ने अमेरिका के साथ वार्ता की बात को सिरे से नकार दिया। ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के करीबी दो समाचार एजेंसियों ने दावा किया कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

End of Feed