ढाका में सात जगहों पर धमाके; जारी हुआ हाई अलर्ट,200 से अधिक चेकपॉइंट पर पुलिस तैनात

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कई जगह बम के धमाकों और एक बस में आग लगाए जाने की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) ने शहर में 200 से ज्यादा चेकपोस्ट बनाए हैं।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कई जगहों पर बम धमाकों के बाद अफरातफरी का माहौल है। यहां शुक्रवार की नमाज के बाद सिलसिलेवार ढंग से एक के बाद एक कई जगहों पर देशी बम से धमाके किए गए। इतना ही नहीं,काफरुल पुलिस स्टेशन के सामने एक बस में भी आग लगा दी गई। इन धमाकों के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मौके की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी है। जांच के क्रम में पुलिस ने 200 से अधिक चेकपॉइंट बनाए हैं और गश्त बढ़ा दी गई है।

Dhaka Blasts

ढाका में सात जगहों पर धमाके के बाद अलर्ट।

बता दें कि शुक्रवार को ढाका के जात्राबाड़ी, मालिबाग, मोहाखाली, मोगबाजार, बाबुबाजार, रामपुरा और न्यू मार्केट इलाकों में कच्चे बम धमाके होने की खबर सामने आई। इन घटनाओं में कम से कम तीन लोग घायल हुए। इसके अलावा काफरुल पुलिस स्टेशन के सामने खड़ी एक बस में रात करीब 10 बजे आग लगा दी गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

End of Feed