न्यूयॉर्क जा रहे एक प्लेन को तब इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई जब उसके विंग में आग लग गई। स्कॉटलैंड से न्यूयॉर्क के लिए यह विमान उड़ान पर था। यह विमान डेल्टा एयर लाइन्स का था।
न्यूयॉर्क जाने वाली डेल्टा फ्लाइट की स्कॉटलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग (वीडियो स्क्रीनशॉट-@JacdecNew)
कहां से रवाना हुआ था विमान
बोइंग 767, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 10:50 बजे एडिनबर्ग से रवाना हुआ था। ग्लासगो के हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक पैसेंजर ने विमान के एक विंग में आग की लपटों को देखा। विंग में आग लगने के बाद डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DAL209 को प्रेस्टविक में लैंड करने के लिए डायवर्ट किया गया। विमान के विंग में आग की लपटों का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है। जिसमें आग की लपटों को देखा जा सकता है।
क्या कहा कंपनी ने
मिली जानकारी के अनुसार किसी भी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि विमान के किसी हिस्से में आग लगी थी। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। डेल्टा एयर लाइन्स ने केवल पुष्टि की कि विमान के दो इंजनों में से एक के साथ "टेक्निकल समस्या" थी। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि वह यात्रियों को री-रूट करने के लिए काम कर रही है।
Delta Air Lines Boeing 767-300 (N197DN, built 1997) experienced a fire in engine #2 after take-off from Edinbuergh-… t.co/QVVx2bPpHR
— ANI (@ANI) Feb 10, 2023
पूरी घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के डायवर्ट होने से पहले तेज धमाके की आवाज सुनकर यात्रियों डर गए थे। इमरजेंसी लैंडिग के बाद यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया। जिसके बाद स्कॉटिश फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और एयरपोर्ट फायर क्रू द्वारा आग को बुझाया गई।
