पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के अलावा इन देशों के बीच भी चल रहा है युद्ध; 10 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन द्वारा शुक्रवार रात और शनिवार सुबह एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाकर किये हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन द्वारा शुक्रवार रात और शनिवार सुबह एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाकर किये हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। रूस द्वारा ये हमले ऐसे समय किये गए हैं, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की तुर्किये के अपने समकक्ष रजब तैय्यब एर्दोआन के साथ वार्ता के लिए इस्तांबुल की यात्रा पर हैं। जेलेंस्की का 'ईस्टर्न ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन' के आध्यात्मिक नेता, इक्यूमेनिकल पैट्रिआर्क बार्थोलोम्यू से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

Russia ukraine

ड्रोन और मिसाइल हमले में कई लोगों की मौत

इस्तांबुल से जेलेंस्की ने दिया संदेश

जेलेंस्की ने इस्तांबुल पहुंचने के बाद मैसेजिंग ऐप 'टेलीग्राम' पर एक पोस्ट में कहा, ''हम यूरोप और पश्चिम एशिया में जीवन की वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्थिरता को बढ़ावा देने और सुरक्षा की गारंटी देने के लिए अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। संयुक्त प्रयास हमेशा सर्वोत्तम परिणाम देते हैं।'' यूक्रेन की वायु सेना ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि रूस ने शुक्रवार की रात को 286 ड्रोन हमले किये, जिनमें से 260 को मार गिराया गया। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र हंझा ने बताया कि निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के निकोपोल शहर में तीन महिलाओं और दो पुरुषों सहित पांच लोग मारे गए, जबकि 14 किशोरी सहित 19 अन्य घायल हो गए।

End of Feed