जिंदा है दाऊद: खुफिया एजेंसियों का दावा- न दिया गया जहर, न अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2023, 07:27 AM IST

Dawood Ibrahim News: दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरें तब सामने आईं, जब एक यूट्यूबर ने इस तरह का दावा किया। हालांकि, इंटरसेप्ट की गई एक कॉल के बाद इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया गया है।

Dawood Ibrahim News: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरें बीते एक-दो दिन से सोशल मीडिया की सुर्खियां बन रही हैं। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में दाऊद को किसी ने जहर दे दिया है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, खुफिया एजेंसियों ने इन खबरों का खंडन किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वस्त खुफिया सूत्रों ने दाऊद इब्राहिम के संबंध में सामने आई अफवाहों को खारिज किया है।

Dawood Ibrahim

दाऊद इब्राहिम

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम को न ही जहर दिया गया है और न ही वह अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, इस तरह की अफवाहें तब सामने आईं, जब एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने देर रात के वीडियो के जारी कर दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने का दावा किया। इस दौरान उसने पाकिस्तान में अचानक इंटरनेट बंद हो जाने की घटना को इससे जोड़ा।

End of Feed