Congo Boat Collision: कांगो नदी में भीषण नाव हादसा, दो नावें आपस में टकराईं, 30 की मौत, कई लापता

आंतरिक मामलों के मंत्री क्रिस्पिन म्पुतु ने कहा कि पहले भी रात में नाव चलाने की वजह से दुर्घटनाएं हुई हैं। मंत्री ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए 30 लोगों को दफना दिया गया है। टक्कर की वजह तुरंत पता नहीं चल पाई।

कांगो के स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सप्ताहांत में कांगो नदी पर दो नावें आपस में टकरा गईं, जिससे कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। प्रांत के आंतरिक मामलों के मंत्री क्रिस्पिन म्पुतु के अनुसार, रविवार शाम इक्वाटर प्रांत के न्गोम्बे-लुकोलेला इलाके के पास लकड़ी की मोटर वाली नावें आपस में टकरा गईं।

BOAT COLISION

प्रतीकात्मक फोटो

मंत्री म्पुतु ने कहा कि पहले भी रात में नाव चलाने की वजह से दुर्घटनाएं हुई हैं। मंत्री ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए 30 लोगों को दफना दिया गया है। टक्कर की वजह तुरंत पता नहीं चल पाई।

End of Feed