नेपाल छोड़कर नहीं भाग पाएंगे केपी शर्मा ओली, काठमांडू छोड़ने पर प्रतिबंध; जानिए क्या है वजह

Nepal Protest: नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली काठमांडू छोड़कर किसी और दूसरे देश में शरण नहीं ले पाएंगे। केपी शर्मा ओली सहित पांच नेताओं के काठमांडू छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, जेनजी प्रदर्शनों के दौरान नेता के घरों में बैंक नोटों जलाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Nepal Protest: नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली काठमांडू छोड़कर किसी और दूसरे देश में शरण नहीं ले पाएंगे। केपी शर्मा ओली सहित पांच नेताओं के काठमांडू छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक ऐसे समय पर लगी है जब कुछ हफ्तों पहले प्रदर्शनों के दौरान उनके घरों में बैंक नोटों जलाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

KP Sharma Oli

नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो साभार: ANI)

नेताओं की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सरकार ने वीडियो वायरल होने के बाद नेताओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार की जांच शुरू की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 8 सितंबर की घटना की जांच कर रही एक उच्च स्तरीय जांच समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित अन्य नेताओं की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध और काठमांडू घाटी छोड़ने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed