कोलंबिया में सेना का विमान हो गया दुर्घटनाग्रस्त, 100 से ज्यादा सैनिक थे सवार; कई के मारे जाने की आशंका

Colombian Military Plane Crash: कोलंबिया में सोमवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 100 से अधिक लोग सैनिक थे, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

Colombian Military Plane Crash: कोलंबिया में सोमवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 100 से अधिक लोग सवार थे, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

कोलंबिया में सेना का विमान हो गया दुर्घटनाग्रस्त, 100 से ज्यादा सैनिक थे सवार; कई के मारे जाने की आशंका

कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश के दक्षिणी हिस्से में लॉकहीड मार्टिन (LMT.N) का एक हरक्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया आउटलेट 'ब्लूरेडियो' ने रिपोर्ट दी है कि विमान में 110 सैनिक सवार थे।

एक आधिकारिक बयान में रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि पीड़ितों की सटीक संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, ''गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी कोलंबियाई वायुसेना का हरक्यूलिस विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।''

कब और कहां हुआ हादसा?

यह हादसा उस वक्त हुआ जब देश की वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान दक्षिणी अमेज़ॅन क्षेत्र में पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भर रहा था और सशस्त्र बलों के सैनिकों को ले जा रहा था।

हादसे की जांच शुरू

पेड्रो सांचेज ने बताया कि सैन्य टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं, लेकिन अभी तक हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। सरकार की ओर से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए सभी जरूरी सहायता और देखभाल की व्यवस्था शुरू कर दी गई है, साथ ही दुर्घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।

हरक्यूलिस C-130 विमान

हरक्यूलिस C-130 विमान को 1950 के दशक में लॉन्च किया गया था और 60 के दशक में कोलंबिया को यह विमान प्राप्त हुआ था। हाल ही में, उसने कुछ पुराने C-130 विमानों को नए मॉडलों से अपग्रेड किया है; ये नए मॉडल अमेरिका से एक विशेष कानून के तहत भेजे गए थे, जो इस्तेमाल किए जा चुके या अतिरिक्त सैन्य उपकरणों के हस्तांतरण की अनुमति देता है।

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed