चीन की जवाबी कार्रवाई: कनाडा के राजनयिक को निष्कासित करने का ऐलान, 5 दिन का दिया वक्त

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 9, 2023, 01:07 PM IST

चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह कनाडा के विवेकहीन कदम का कड़ा विरोध करता है और उसके जवाब में चीन समान कार्रवाई कर रहा है।

China Canada Diplomatic Row: राजनयिक के निष्कासन के मुद्दे पर चीन और कनाडा के बीच ठन गई है। कनाडा के कठोर कदम के बाद अब चीन ने भी जवाबी कार्रवाई कर अपने सख्त इरादे जाहिर कर दिए। चीन ने कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर का ऐलान करते हुए अधिकारी को देश छोड़ने के लिए पांच दिन का वक्त दिया है।

China Expels Canadian Diplomat

कनाडा के राजनयिक को निष्कासित करने का ऐलान

कनाडा के एक सांसद और उसके परिवार को धमकाने के मामले में उस देश के चीनी वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी को छुट्टी पर जाने के आदेश के जवाब में चीन ने भी जवाबी कार्रवाई की है। उसने एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने की घोषणा की है।

End of Feed