'बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे की संभावना 'बहुत कम...', बोले करीबी सहयोगी

PM के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने सरकारी समाचार एजेंसी BSS को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बांग्लादेश ब्रिक्स समिट में शामिल होने को लेकर 'सकारात्मक रवैया' अपनाएगा।

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट से पहले भारत दौरे की संभावना 'बहुत कम' है और यह मामला भारतीय नेतृत्व की 'सोच में बदलाव' पर निर्भर करेगा; यह बात रहमान के एक करीबी सहयोगी ने कही है। प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने सरकारी समाचार एजेंसी BSS को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर दोनों देशों के बीच 'आम सहमति से सही माहौल' बनता है, तो बांग्लादेश ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए 'सकारात्मक रवैया' दिखाएगा।

Bangladesh PM India Visit

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री तारिक रहमान (फाइल फोटो)

कबीर की ये बातें ऐसे समय में सामने आई हैं जब रिश्तों को सामान्य बनाने की कोशिशों के तहत इस महीने भारत की संभावित द्विपक्षीय यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भारत ने रहमान को द्विपक्षीय यात्रा और बिम्सटेक (BIMSTEC) समूह के अध्यक्ष के तौर पर ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल होने, दोनों के लिए आमंत्रित किया है।

End of Feed