कनाडा के PM कार्नी ने भारत-PAK सीजफायर के लिए ट्रंप को दिया श्रेय, बताया 'बदलाव लाने वाला' अमेरिकी राष्ट्रपति

कनाडा के पीएम कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की खूब तारीफ की। ट्रंप को 'बदलाव लाने वाला राष्ट्रपति' बताते हुए कार्नी ने कहा कि 'भारत और पाकिस्तान के बीच शांति कायम कराने के लिए वह अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रशंसा करते हैं।'

Canadian PM Carney : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मंगलवार को ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की खूब तारीफ की। ट्रंप को 'बदलाव लाने वाला राष्ट्रपति' बताते हुए कार्नी ने कहा कि 'भारत और पाकिस्तान के बीच शांति कायम कराने के लिए वह अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रशंसा करते हैं।'

trump

ओवल ऑफिस में ट्रंप से मिलते कार्नी। तस्वीर-AP

कनाडा के पीएम ने ट्रंप के सुर में सुर मिलाया

कार्नी का यह बयान महत्वपूर्ण है क्योंकि ट्रंप दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने का दावा करते आए हैं, अब पहली बार किसी अन्य देश के राष्ट्राध्यक्ष ने उनकी सुर में सुर मिलाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का ट्रंप अब तक करीब 50 बार दावा कर चुके हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को व्यापार की धमकी देकर युद्ध रोकने के लिए मजबूर किया। भारत ने उनके इस दावे को खारिज किया है। भारत का कहना है कि सीजफायर में किसी भी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं रही है।

End of Feed