कनाडा में फिर से हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान के समर्थन में नारे

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 8, 2023, 10:59 AM IST

Canada Hindu Temple vandalised: ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है और मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लिखे गए हैं। यह घटना जनमत संग्रह को रद्द करने और वाणिज्य दूतावास को बंद करने की धमकी के बाद सामने आई है।

Canada Hindu Temple vandalised: कनाडा से एक बार फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है और मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे भी लिखे गए हैं।

Khalistan

कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

यह घटना अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के वैंकूवर में भारत के वाणिज्य दूतावास की तालेबंदी की धमकी से एक दिन पहले हुई है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बताया गुरुवार सुबह सरे के श्री माता भामेश्वरी मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना मिली। मंदिर प्रबंधन के सदस्य रोहित के मुताबिक, मंदिर की दीवारों पर से खालिस्तानी नारे हटा दिए गए हैं।

End of Feed