6 महीने में कनाडा से डिपोर्ट हुए 3 हजार से ज्यादा भारतीय, आखिर क्या है वजह?

कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (CBSA) के नए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में कनाडा ने 3,323 भारतीय नागरिकों को देश से बाहर निकाला है। यह आंकड़ा पिछले छह वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

कनाडा से भारतीय नागरिकों के निष्कासन (डिपोर्टेशन) को लेकर एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (CBSA) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक साल 2026 के शुरुआती छह महीनों (जनवरी से जून) में ही कनाडा ने 3,323 भारतीय नागरिकों को वापस भारत भेज दिया है। यह संख्या पिछले छह सालों में किसी भी एक साल में डिपोर्ट किए गए भारतीयों की तुलना में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है।

Canada Deportation India 2026

कनाडा में कड़े हुए इमिग्रेशन नियम (फोटो: एआई इमेज)

पीटीआई भाषा के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में डिपोर्ट किए गए भारतीयों की संख्या साल 2025 के पूरे आंकड़े (3,779) का लगभग 88 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। 2025 में भी भारतीयों के डिपोर्टेशन का एक नया रिकॉर्ड बना था। यह कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब कनाडा सरकार अपने आव्रजन (इमिग्रेशन) नियमों को काफी सख्त बना रही है और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों तथा अस्थायी विदेशी श्रमिकों की संख्या में लगातार कटौती कर रही है।

End of Feed