अमेरिका की तर्ज पर चीन भी करेगा ताइवान पर कब्जा, पूर्व अमेरिकी NSA ने जता दी सबसे बड़ी आशंका

जॉन बोल्टन ने कहा, एक नेता को पकड़ना तब अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ नहीं है जब नेता नाजायज हो। यह तब नहीं जब नेता ने हमला या दूसरे ऐसे काम किए हों, जो अमेरिका की सुरक्षा और स्थिरता को खतरे में डालते हों। दूसरे लोग दावा कर सकते हैं कि वे भी यही कर रहे हैं, लेकिन आपको उस दावे को फैक्ट्स के आधार पर सही ठहराना होगा।

John Bolton: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद भारत पर एक बार फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी। अमेरिका ने जिस तरह से वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई की, उसको लेकर बड़ा प्रश्न चिन्ह यह है कि क्या ट्रंप दुनिया के किसी अन्य देश के साथ भी ऐसा कर सकते हैं या अमेरिका के नक्शे कदम पर चलते हुए चीन भी ताइवान पर अपना कब्जा कर सकता है? आइए जानते हैं कि इस पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन की क्या राय है?

John bolton

जॉन बोल्टन ने दी जताई गंभीर आशंका

जॉन बोल्टन ने भारत का लिया पक्ष

पूर्व अमेरिकी एनएसए जॉन बोल्टन ने ट्रंप की तरफ से भारत को लेकर की गई टिप्पणी पर आईएएनएस से कहा, मुझे लगता है कि काफी समय से यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा है कि बातचीत पूरी होने से पहले ही भारत के खिलाफ टैरिफ की घोषणा कर दी गई, लेकिन चीन या तुर्किये या किसी और पर रूसी तेल खरीदने के लिए टैरिफ लगाना दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। मैं चाहता हूं कि रिश्ते फिर से करीबी हों क्योंकि चीन की दबदबे की चाहत के बारे में चिंता करने में हमारा आपसी हित है।

End of Feed