Diwali 2025: ब्रिटेन के शाही परिवार और प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने लोगों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं

Diwali 2025: बकिंघम पैलेस की ओर से जारी संदेश में कहा गया है, 'ब्रिटेन और विश्व भर में प्रकाश पर्व मना रहे सभी लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

Diwali 2025: ब्रिटेन के शाही परिवार और प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने सोमवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं वहीं लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने वार्षिक दिवाली उत्सव से जुड़े समावेशिता और स्थिरता के संदेश पर प्रकाश डाला। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी संदेश में कहा गया है, 'ब्रिटेन और विश्व भर में प्रकाश पर्व मना रहे सभी लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।'

Diwali 2025

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर (फोटो: canva)

यह संदेश बकिंघम पैलेस के सभी सोशल मीडिया खातों से साझा किया गया।प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने भी सोशल मीडिया पर “ब्रिटेन के हिंदुओं, जैन और सिख समुदाय के लोगों को दिवाली तथा बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दीं।' लंदन के ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ में पिछले सप्ताह दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया था और उस समय स्टॉर्मर गाजा शांति शिखर सम्मेलन के लिए मिस्र में थे। अपने इस उत्सवी पोस्ट में उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपनी मुंबई यात्रा का ज़िक्र किया।

End of Feed