UK PM: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 2 साल में ही लोकप्रियता 'खत्म'

UK PM: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

UK PM: ब्रिटेन की राजनीति से बड़ी खबर आ रहा है। ब्रिटेन प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने इस्तीफा दे दिया है। कीर स्टार्मर ने सत्ताधारी लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। सरकार की लगातार गिरती साख और चौतरफा राजनीतिक दबाव के बाद स्टार्मर ने यह बड़ा कदम उठाया है।

Britain Prime Minister Keir Starmer

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा (फाइल फोटो- AP)

अगले कुछ हफ्तों तक बने रहेंगे 'केयरटेकर पीएम'

कीर स्टार्मर ने साफ किया है कि वे तुरंत प्रधानमंत्री का पद नहीं छोड़ रहे हैं। वे अगले कुछ हफ्तों तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री (Caretaker Prime Minister) के रूप में देश की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक कि लेबर पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने नए नेता का चुनाव नहीं कर लेती। कीर स्टार्मर ने कहा- "मैं लेबर पार्टी की नेशनल एग्जीक्यूटिव कमेटी (NEC) से कहूंगा कि वह एक समय-सीमा तय करे, जिसमें 9 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो और गर्मियों के अवकाश तक इसे पूरा कर लिया जाए। अगर नेतृत्व के लिए चुनाव होता है, तो यह सुनिश्चित करेगा कि सितंबर में संसद की वापसी से पहले पार्टी को नया नेता मिल जाए। मैं चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रधानमंत्री पद पर बना रहूंगा। और मैं सत्ता के हस्तांतरण को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।"

End of Feed