मुस्लिमों से हिंदू लड़कियों की जबरदस्ती शादी करवाने वाले पाकिस्तानी मौलाना पर ब्रिटेन ने लगाया प्रतिबंध

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2022, 11:35 PM IST

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली की ओर से अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी दिवस व मानवाधिकार दिवस के मौके पर शुक्रवार को जारी की गई प्रतिबंधित लोगों व संस्थाओं की नई सूची में पाकिस्तान में सिंध प्रांत के घोटकी में स्थित भरचुंडी शरीफ दरगाह के मियां अब्दुल हक का भी नाम है।

ब्रिटेन ने पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण कराने के आरोपी एक मौलाना पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस मौलाना पर आरोप है कि वो हिंदू समेत धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों की जबरन मुस्लिम लड़कों से शादी करा देता है।

ब्रिटेन ने कुल 30 व्यक्तियों, अधिकारियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली की ओर से अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी दिवस के मौके पर एक प्रतिबंधित लोगों की सूची जारी की गई है। इस सूची में पाकिस्तान में सिंध प्रांत के घोटकी में स्थित भरचुंडी शरीफ दरगाह के मौलाना मियां अब्दुल हक का भी नाम शामिल है।

End of Feed