दुनिया

नेपाल बस हादसे में एक भारतीय का मिला शव, दुर्घटनास्थल से 50 KM दूर मिली बॉडी; अन्य की तलाश जारी

Nepal Bus Accident: नेपाल में शुक्रवार तड़के हुए भूस्खलन की चपेट में आकर दो बसों के नदी में बहने की घटना में शनिवार को 40 वर्षीय एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों का शव बरामद किया गया। दोनों बसों में सात भारतीय नागरिकों समेत 50 से अधिक लोग सवार थे।

Image

नेपाल बस हादसे में पहले भारतीय का शव बरामद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • नेपाल में भूस्खलन से दो नदी में बही
  • इस घटना में 50 लोगों के मौत की आशंका
  • हादसे के बाद पहले भारतीय का शव बरामद

Nepal Bus Accident: नेपाल में शुक्रवार तड़के भूस्खलन की चपेट में आकर दो बसों के उफनती नदी में बहने की घटना में शनिवार को 40 वर्षीय एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों का शव बरामद किया गया। दोनों बसों में सात भारतीय नागरिकों समेत 50 से अधिक लोग सवार थे। नेपाल के चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर सात भारतीयों सहित 54 यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनती त्रिशूली नदी में बह गई थीं। इनमें से 3 यात्री तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए थे।

सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनास्थल से 50 किलोमीटर दूर से पहला शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान भारतीय नागरिक ऋषि पाल शाही के रूप में की गई है। इस घटना में लापता हुए अन्य भारतीय नागरिकों की पहचान संतोष ठाकुर, सुरेंद्र शाह, आदित मियां, सुनील, शाहनवाज आलम और अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि बचावकर्मियों ने दोपहर में पूर्वी नवलपरासी जिले के गैंदाकोट इलाके से दो और शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक नेपाली नागरिक थे, जो दुर्घटना में लापता थे। नेपाल पुलिस के अनुसार, 500 से अधिक नेपाली सेना, पुलिस और सशस्त्र बलों के साथ-साथ गोताखोर तलाश अभियान में लगे हुए हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article