Russia-Ukraine War News Live: यूक्रेन ने छोड़ी नाटो में शामिल होने की जिद, जेलेंस्की बोले- रूस हो आतंकी देश घोषित
Russia Ukraine war news Live updates : रूस-यूक्रेन युद्ध 14वें दिन भी जारी ह। रूस के लगातार हमलों के चलते यूक्रेन में हालात दिन-ब-दिन और बिगड़ रहे हैं। रूस के अटैक के बाद यूक्रेन से लगातार तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच रूस ने सीजफायर का ऐलान किया है। रूस ने ये सीजफायर इसलिए घोषित किया है ताकि युद्ध क्षेत्र में फंसे विदेशी नागरिकों के साथ वो लोग भी सुरक्षित जगह जा सकें जो फंसे हुए हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की एक बार फिर सामने आए और उन्होंने बताया वो कीव में ही ह
रूस के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूस की सेना आम नागरिकों को निशाना बना रही है और रिहायशी इलाकों में ग्रेनेड रॉकेट और टैंक से हमला किया जा रहा है। जेलेंस्की का आरोप है कि सीजफायर का बहाना किया जा रहा है जबकि जो रूट लोगों को निकलने के लिए तय किए गए हैं उन्हें भी रूसी सेना बंद कर रही है। जेलेंस्की ने रूस को युद्ध अपराधी करार देते हुए कहा कि शांति की वार्ता के बदले उन्हें मिसाइल और रूसी टैंक के हमले मिल रहे हैं। रूस के यूक्रेन में 24 फरवरी से अब तक कुल 20,550 यूक्रेनी नागरिक तुर्की में प्रवेश कर चुके हैं। यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूस के 12,000 सैनिक मारे गए हैं। साथ ही 303 टैंक, 474 बख्तरबंद वाहन, 120 आर्टिलरी सिस्टम, 80 हेलीकॉप्टर, 48 एयरक्राफ्ट, 27 एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम, 60 फ्यूल टैंक और 3 नाव को नष्ट किया गया है। Russia Ukraine war news Live updates :
जेलेंस्की ने कहा नाटो में शामिल होने में रूचि नहीं
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनका देश नाटो में शामिल होने पर जोर नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा, नाटो उन्हें अब नहीं चाहता। रूस लगातार यूक्रेन को नाटो से दूरी बनाने के लिए कहता रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने देश पर रूस के हमले के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के सांसदों से रूस को ‘‘आतंकवादी देश’’ के रूप में घोषित करने के साथ और अधिक सख्त प्रतिबंधों का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के हवाई क्षेत्र सुरक्षित हैं।
रूस को आतंकवादी राज्य के रूप में मान्यता दें: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ब्रिटेन की संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं आपका बहुत आभारी हूं, बोरिस (ब्रिटेन के पीएम)। कृपया इस देश (रूस) के खिलाफ प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाएं और कृपया इस देश को एक आतंकवादी राज्य के रूप में मान्यता दें। जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश रूस के आक्रमण के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ता रहेगा। हम हार नहीं मानेंगे और हारेंगे भी नहीं।
मैकडॉनल्ड्स ने रूस में सभी रेस्तरां बंद करने का फैसला किया
फास्ट-फूड की दिग्गज कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने मंगलवार को कहा कि वह रूस में अपने 850 रेस्तरां बंद कर रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि हम यूक्रेन में अनावश्यक मानवीय पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। मैकडॉनल्ड्स ने रूस में अपने सभी रेस्तरां को अस्थायी रूप से बंद करने और बाजार में सभी परिचालन को रोकने का फैसला किया है।
रूसी गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध: बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की कि हम रूसी गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। हम इस प्रतिबंध के साथ आगे बढ़ रहे हैं, यह समझते हुए कि हमारे कई यूरोपीय सहयोगी और भागीदार हमसे जुड़ने की स्थिति में नहीं हो सकते हैं। हम इतिहास में आर्थिक प्रतिबंधों का सबसे महत्वपूर्ण पैकेज लागू कर रहे हैं, और यह रूस की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचा रहा है।
पेंटागन का अनुमान है कि #यूक्रेन में 2,000 से 4,000 रूसी सैनिक पहले ही मारे जा चुके हैं
अमेरिकी रक्षा विभाग ने मंगलवार को सांसदों को बताया कि उसका अनुमान है कि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से 2000 से 4000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। एक हाउस इंटेलिजेंस कमेटी में यह पूछे जाने पर कि सैन्य अभियान में अब तक कितने रूसी सैनिक मारे गए हैं, पेंटागन की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने कहा कि 2 और 4 हजार के बीच।
रूस से तेल आयात पर रोक लगाएगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए जवाबी कार्रवाई में रूस की अर्थव्यवस्था पर पाबंदी को सख्त करते हुए रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
सूमी से निकाले गए सभी भारतीय
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम सभी भारतीय छात्रों को सूमी से बाहर निकालने में सफल रहे हैं। वे वर्तमान में पोल्टावा के रास्ते में हैं, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए ट्रेनों में सवार होंगे। उन्हें घर पहुंचाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानें तैयार की जा रही हैं।
Happy to inform that we have been able to move out all Indian students from Sumy. They are currently en route to Poltava, from where they will board trains to western Ukraine. Flights under #OperationGanga are being prepared to bring them home: Ministry of External Affairs (MEA)
— ANI (@ANI) March 8, 2022
कीव: दूतावास ने किया भारतीयों से निकलने का आग्रह
कीव में भारतीय दूतावास ने कहा कि 8 मार्च को सुबह 10 बजे से यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को निकालने के लिए मानवीय गलियारे की घोषणा की गई है। सभी फंसे हुए भारतीयों से इस अवसर का उपयोग करने और ट्रेनों/वाहनों या परिवहन के अन्य उपलब्ध साधनों का उपयोग करके निकालने का आग्रह किया जाता है।
Humanitarian Corridor for evacuation of stranded people announced in various parts of Ukraine from 1000 hrs on 8 March...All stranded Indians are urged to make use of this opportunity & evacuate using trains/vehicles or other available means of transport: Embassy of India in Kyiv pic.twitter.com/xSxjkyS97E
— ANI (@ANI) March 8, 2022
युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा रूस: यूक्रेन
यूक्रेन विदेश मंत्रालय ने कहा कि युद्धविराम का उल्लंघन हुआ है! रूसी सेना अब जोपोरिज्जिया से मारियुपोल तक मानवीय गलियारे पर गोलाबारी कर रही है। 8 ट्रक और 30 बसें मारियुपोल को मानवीय सहायता देने के लिए तैयार हैं और नागरिकों को जापोरिज्जिया निकालने के लिए तैयार हैं। रूस पर दबाव बढ़ाना चाहिए।
सुमी: हवाई हमले में 21 की मौत
यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर सुमी पर हवाई हमले में दो बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई।
यूक्रेन: पलायन करने वालों की संख्या 20 लाख हुई
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन में रूस के हमलों के बाद से पलायन करने वाले लोगों की संख्या 20 लाख हो गई है।
यूक्रेन से अब तक 20,000 भारतीय लौटे-ठाकुर
यूक्रेन के 4 शहरों में बनेगा मानव कॉरिडोर, PM मोदी से बात के बाद पुतिन का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रुपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। इस बातचीत का असर यह हुआ है कि पुतिन ने चार शहरों में सीजफायर करने का ऐलान किया है। शहरों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए चार शहरों में मानव कॉरिडोर बनाए जाएंगे। यह सीजफायर भारतीय समयानुसार दिन के 12.30 बजे से लागू होगा।
रूस का सीजफायर का ऐलान, लोगों के रेस्क्यू के लिए 4 शहरों में बनेगा मानव कॉरिडोर...जानिए, रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े ताजा अपडेट@himanshdxt #RussiaUkraineWar pic.twitter.com/DbsiQDIpzb
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 8, 2022
रूसी विमानों ने रातभर शहरों पर बम बरसाए : यूक्रेनी अधिकारी
रूसी विमानों ने रातभर पूर्वी और मध्य यूक्रेन के शहरों पर बम गिराए। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीव के उपनगरों में भी गोलाबारी हुई। क्षेत्रीय नेता दमित्रो झिवित्स्की ने बताया कि रूसी सीमा के समीप कीव के पूर्व में सूमी और ओखतिरका शहरों में रिहायशी इमारतों पर बम गिराए गए और एक परमाणु संयंत्र नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल भी हुए हैं लेकिन उन्होंने संख्या नहीं बतायी। कीव के पश्चिम में झितोमिर और पड़ोसी शहर चेर्नियाखीव में तेल डिपो पर भी बम गिराए गए। कीव के उपनगर बुचा में मेयर ने बताया कि भारी गोलाबारी हुई है। मेयर अनातोल फेदोरुक ने कहा, ‘हम भारी हथियारों से दिन-रात हो रही गोलाबारी के कारण शवों को एकत्रित भी नहीं कर पाए। शहर की सड़कों पर कुत्ते शवों को खींच रहे हैं। यह एक दु:स्वप्न है।’
भारत की रूस के साथ कुछ मजबूरियां जुड़ी हैं : अमेरिका के पूर्व राजनयिक
अमेरिका के एक पूर्व शीर्ष राजनयिक ने सांसदों से कहा कि भारत की रूस को लेकर कुछ मजबूरियां हैं और उसके पड़ोसी देश चीन के साथ क्षेत्र को लेकर मुद्दे हैं। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रमण पर संयुक्त राष्ट्र में कई बार मतदान से भारत के दूर रहने पर सांसदों के सवालों के जवाब में यह टिप्पणियां कीं। ‘यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल’ (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा, ‘भारत की रूस के साथ मजबूरियां हैं, उनकी अपने पड़ोस में चीन के साथ क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर मजबूरियां हैं। मुझे लगता है कि अमेरिकियों के तौर पर हमारी भारतीयों के प्रति उनके लोकतंत्र और उनकी व्यवस्था के बहुलवाद को लेकर आत्मीयता है।’ विदेश मंत्रालय में कई पदों पर काम कर चुके केशप ने सदन की विदेश मामलों की समिति द्वारा हिंद-प्रशांत पर आयोजित कांग्रेस की सुनवाई के दौरान यह कहा।
यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की वापसी
रुस के हमलों के चलते यूक्रेन में बने विषम हालातों के बीच भारत के नागरिकों और छात्र-छात्राओं की वापसी का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ से यूक्रेन पढ़ने गए छात्रों में से अब तक 197 छात्र-छात्राओं की वापसी हो चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता हेतु नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से सात मार्च सोमवार की शाम तक राज्य के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी हो चुकी है।
मैं कीव में हूं, कहीं छिपा नहीं हूं : जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने नवीनतम संबोधन में कहा है कि वह अभी भी कीव में हैं और छिपे नहीं हैं । सोमवार देर रात अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए वीडियो में जेलेंस्की ने राजधानी के बीचों-बीच स्थित अपने कार्यालय से शहर के नजारे दिखाए। राष्ट्रपति ने आगे कहा, "मैं कीव में रहता हूं। बैंकोवा स्ट्रीट पर। मैं किसी से डर नहीं रहा हूं।" जेलेंस्की का वीडियो संदेश यूक्रेनी और रूसी प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता के तीसरे दौर के बिना किसी महत्वपूर्ण घटनाक्रम के समाप्त होने के कुछ घंटों बाद आया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बेलारूस-पोलैंड सीमा पर बेलोवेज्स्काया पुचा में वार्ता लगभग तीन घंटे तक चली। रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की के अनुसार, हालांकि राजनीतिक और सैन्य पहलुओं पर चर्चा जारी रही, लेकिन यह मुश्किल रहा और कुछ सकारात्मक के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। मेडिंस्की ने कहा कि दोनों पक्षों ने नागरिक निकासी के मुद्दे को संबोधित किया।
रूस-यूक्रेन करेंगे चौथे दौर की बैठक
जेलेंस्की ने कहा-ठोस कदम उठाए अमेरिका
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी आक्रमण के खिलाफ अमेरिका से अपने देश का समर्थन करने की अपील की है। वर्ल्ड न्यूज को दिए साक्षात्कार में जेलेंस्की ने कहा कि 'हमारा समर्थन करिए, यह केवल शब्दों से नहीं बल्कि यह स्पष्ट रूप से होना चाहिए। आप ठोस कदम उठाइए। आप ऐसा करेंगे तो मेरा मानना है कि हमारी जीत होगी।' राष्ट्रपति ने कहा कि रूस यदि यूक्रेन को जीत भी लेता है तो भी वहां लड़ाई जारी रहेगी।
सेना में अनिवार्य भर्ती अभियान नहीं-पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एक वीडियो संदेश में मंगलवार को कहा है कि 'सेना में अनिवार्य भर्ती अभियान नहीं चल रहा है और नए रंगरूंटों को यूक्रेन की लड़ाई में नहीं भेजा जा रहा है।' राष्ट्रपति ने कहा कि रिजर्व सुरक्षा बलों को भी युद्ध में नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि रूस ने जो लक्ष्य तय किए हैं उन्हें आम सैनिकों से हासिल कर लिया जाएगा।
यूक्रेन से 533 नेपाली लोगों को सुरक्षित निकाला गया
नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का ने सोमवार को कहा कि उनके देश के 533 नागरिक युद्धग्रस्त यूक्रेन से बाहर निकल गए हैं। उन्होंने निकासी प्रक्रिया में सहायता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। मंत्री ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि यूक्रेन छोड़ने वाले नेपालियों में से 427 लोग पोलैंड पहुंचे, जबकि अन्य पड़ोसी देशों में थे - वे सभी सुरक्षित हैं। खड़का ने यूक्रेन से नेपाली नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया में मदद करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया, जिससे देश के लगभग सभी सीमावर्ती शहरों और कस्बों में भीषण लड़ाई हुई।

