Russia-Ukraine War News: जंग के 12वें दिन भीषण तबाही के बीच रूस-यूक्रेन में तीसरे दौर की वार्ता, बेलारूस में मिले दोनों देशों के प्रतिनिधि
Russia-Ukraine War News: रूस-यूक्रेन युद्ध नाजुक मोड़ लेता जा रहा है। परिस्थितियों से विश्व युद्ध की आहट दे रही हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले का आज 12वां दिन हैं लेकिन युद्धविराम होता नहीं दिख रहा है। नाटो ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह यूक्रेन को फाइटर जेट्स दे सकता है। रोमानिया में फ्रांस से 500 नाटो सैनिक पहुंचे हैं। यूक्रेन युद्ध में पश्चिमी देशों का पूरा साथ नहीं मिलने पर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नाराजगी जाहिर की है।
यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' जारी है। सोमवार सुबह एयर एशिया के विमान से बुडापेस्ट से 160 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे। पिछले एक सप्ताह में 10,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों को स्वदेश लाया गया है। तमिलनाडु सरकार ने रविवार को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से राज्य के 1,011 छात्र देश लौट चुके हैं और उनमें से 852 घर पहुंच गए हैं तथा शेष 159 छात्रों को लाने की व्यवस्था की जा रही है। घर लौटे 852 छात्रों में से 180 वे छात्र भी हैं जिन्हें तमिलनाडु सरकार विशेष चार्टर्ड विमान से दिल्ली से यहां लेकर आयी है। तमिलनाडु पहुंचते के बाद इन छात्रों को पहले से तैयार वाहनों से घर रवाना कर दिया गया।
Russia-Ukraine War News Live Updates:
यूक्रेन-रूस के बीच बातचीत
यूक्रेन वार्ताकार ने कहा कि सोमवार की बातचीत में सकारात्मक परिणाम हैं। वहीं रूसी समकक्ष का कहना है कि उम्मीदें पूरी नहीं हुई हैं।
20 हजार में से 16000 भारतीय नागरिक यूक्रेन से स्वदेश लौटे
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि केंद्र युद्धग्रस्त यूक्रेन से अब तक लगभग 16,000 भारतीयों को वापस लाने में सफल रहा है और उम्मीद है कि बाकी लोगों को भी आने वाले दिनों में निकाल लिया जाएगा। वर्तमान में करीब 3,000 भारतीय यूक्रेन के पड़ोसी देशों में हैं और उन्हें भारत वापस लाने के प्रयास जारी हैं। यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी प्रांत, सूमी में लगभग 600 छात्र हैं।
कीव में गोली लगने से घायल हरजोत सिंह देश लौटे
यूक्रेन की राजधानी कीव में कुछ दिन पहले गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान सोमवार शाम गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा। इस विमान से नागर विमानन राज्य मंत्री वी के सिंह और करीब 200 भारतीय भी भारत लौटे हैं। भारतीय छात्रों की वापसी में मदद के लिए वीके सिंह पोलैंड में थे। हरजोत सिंह, कीव से निकलने की कोशिश के तहत 27 फरवरी को अपने दो दोस्तों के साथ पश्चिमी लवीव शहर के लिए एक टैक्सी में सवार हुए थे, जब उन्हें गोलियां लगी।
Harjot Singh, an Indian national who sustained bullet injuries in Kyiv, #Ukraine shifted to Army's RR Hospital, Delhi for treatment pic.twitter.com/UsQ8gMszNd
— ANI (@ANI) March 7, 2022
रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। दोनों देश एक तरफ युद्ध लड़ रहे हैं तो बातचीत की प्रक्रिया भी जारी है। रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों ने सोमवार को एक बार फिर बेलारूस में वार्ता शुरू की। यह दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता है। इससे पहले उनके बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है।
Russia-Ukraine talks kick off in Belarus for the third time: Ministry of Foreign Affairs of Belarus pic.twitter.com/FPBSvKRUUl
— ANI (@ANI) March 7, 2022
17 लाख से अधिक छोड़ चुके हैं यूक्रेन: UN
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि अब तक 17 लाख से अधिक लोग युद्धग्रस्त यूक्रेन को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ले चुके हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने सोमवार को बताया कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक 17 लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं। इनमें से करीब 10 लाख लोगों ने पोलैंड में शरण ली है, जबकि 180,000 से अधिक लोगों ने हंगरी में जबकि 128,000 लोगों ने स्लोवाकिया में शरण ली है।
जेलेंस्की का दावा, रूस ने रिहायशी इलाकों में की बमबारी
द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के हवाले से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि रात के समय रूस ने रॉकेट से मायकोलायिव के आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया। उन्होंने खारकीव और आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया। उन्होंने अन्य शहरों में भी बमबारी की है। उन्होंने कहा कि सैन्य दृष्टिकोण से इसका कोई मतलब नहीं था, यह केवल आतंक है।
“During the night, Russia hit Mykolayiv, residential areas, using rocket artillery. They hit Kharkiv, neighbourhoods, they hit other cities too. This had zero sense from a military standpoint, it’s simply terror," reports The Kyiv Independent quoting Ukraine President pic.twitter.com/HmAq8Hsjfg
— ANI (@ANI) March 7, 2022
रूस के खिलाफ ICJ में सुनवाई
रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग का मसला अब द हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय पहुंच चुका है, जहां (यूक्रेन बनाम रूस) 'नरसंहार के अपराध की रोकथाम और सजा' पर कॉन्वेंशन के तहत नरसंहार के आरोपों पर सार्वजनिक सुनवाई की गई। क्रीमिया में यूक्रेन के राष्ट्रपति के स्थायी प्रतिनिधि एंटोन कोरिनेविच ICJ में कहा, यह पहली बार नहीं है, जब रूस ने अंतराष्ट्रीय कानून का अनादर किया है। अब दुनिया उसके अनादर और क्रूरता को समझ रही है। पुतिन झूठ बोल रहे हैं और यूक्रेन के नागरिक इस युद्ध में मारे जा रहे हैं।
Not the first time that Ukraine experienced first-hand Russia's disrespect for int'l law. Now the world understands its disrespect & the hate of its cruelty...Putin lies & citizens of Ukraine die: Anton Korynevich,Permanent Representative of President of Ukraine in Crimea, at ICJ pic.twitter.com/29sC6x97gJ
— ANI (@ANI) March 7, 2022
जेलेंस्की के बाद पुतिन से हुई पीएम मोदी की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई है। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत चली। उन्होंने यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेनी और रूसी टीमों के बीच वार्ता की स्थिति पर पीएम मोदी को जानकारी दी। पीएम ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया कि वे अपनी टीमों के बीच चल रही बातचीत के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करें।
पीएम मोदी से बातचीत के बाद क्या बोले जेलेंस्की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को 'रूस के हमलों' का मुकाबला करने के बारे में जानकारी दी है। उनका यह बयान पीएम मोदी से फोन पर लगभग 35 मिनट चली बातचीत के बाद आया है। दोनों नेताओं ने युद्ध के बीच यूक्रेन के हालात और वहां से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी सहित कई मसलों पर चर्चा की।
रूस ने इन इलाकों में की संघर्ष विराम की घोषणा
रूसी कार्यबल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह संघर्ष-विराम राजधानी कीव, दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और सूमी से नागरिकों की निकासी के लिए घोषित किया गया है। संघर्ष विराम के स्थानीय समयानुसार आज सुबह से लागू होने की घोषणा की गई है, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि यह कब तक लागू रहेगा। संघर्ष-विराम की यह घोषणा मारियुपोल से नागरिकों को निकालने की दो नाकाम कोशिशों के बीच हुई है। यह घोषणा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के आग्रह पर की गई है, जिन्होंने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यू्क्रेनी नागरिक रूस और बेलारूस जा सकेंगे। रूसी सेना ड्रोन के जरिये संघर्ष-विराम की निगरानी करेगी।
रूस में नेटफ्लिक्स ने अपनी सेवाएं निलंबित कीं
नेटफ्लिक्स ने कहा है कि वह रूस में अपनी सेवा निलंबित कर रहा है। कंपनी ने रविवार को एक बयान जारी कर रूस में अपनी सेवाएं निलंबित करने के फैसले के लिए ‘जमीनी हालात’ को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, उसने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। यह घोषणा टिकटॉक के उस बयान के बाद की गई है, जिसमें कहा गया है कि रूसी उपयोगकर्ताओं को ऐप पर वीडियो साझा करने और दुनिया के अन्य हिस्सों से डाले जा रहे पोस्ट देखने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे पहले, अमेरिकन एक्सप्रेस ने भी रविवार को रूस के साथ-साथ उसके सहयोगी बेलारूस में अपना परिचालन निलंबित करने की घोषणा की थी
रूसी सेना ने की यूद्ध विराम की घोषणा
रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक का कहना है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो के अनुरोध पर रूसी सेना ने यूक्रेन में मानवीय कॉरिडोर बनाने के लिए 0700 जीएमटी से यूद्धविराम लागू किया है। मानवीय कॉरिडोर के जरिए यूक्रेन के शहरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।
हरजोत सिंह भारत के लिए रवाना
कीव में गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह भारत के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें पोलैंड से वायु सेना के विशेष विमान से लाया जा रहा है। विमान में चढ़ाए जाने से पहले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने उनका हाल-चाल जाना।
दूतावास के प्रयासों की सराहना होनी चाहिए- भारतीय छात्र
यूक्रेन से आज सुबह भारत लौटे रंजीत रेड्डी ने बताया कि छात्रों को वापस लाने के लिए सरकार ने जो कदम उठाए हैं उसकी प्रशंसा होनी चाहिए। भारतीय दूतावास ने छात्रों की बहुत मदद की है। मैं यूक्रेन से पांच पालतू जानवरों को लेकर आया हूं। मैंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इजाजत ली थी।
Delhi: Ranjeet Reddy who arrived from war-torn #Ukraine this morning says, "We have to appreciate the efforts of Indian embassy. They have been very helpful throughout. I got special permission from Union Minister Hardeep Singh Puri for my dog. We have brought 5 pets with us." pic.twitter.com/LEyknbDb9C
— ANI (@ANI) March 7, 2022
पोलैंड पहुंचे हरजोत सिंह, आज आएंगे भारत
'यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे PM मोदी'
सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात करेंगे। यह बातचीत यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के निकालने के बारे में हो सकती है। सूमी सहित यूक्रेन के कई शहरों में अभी भी भारतीय छात्रों के फंसे होने की खबर है। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे। यूक्रेन पर हमला शुरू होने के बाद मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की थी।
न्यूयॉर्क से 50 रूसी राजनयिक अपने परिवार के साथ निकले
12 रूसी राजनयिकों को अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया। इसके बाद न्यूयॉर्क से 50 राजनयिक अपने परिवार के साथ निकले हैं। इन पर अपनी जिम्मेदारी न निभाने का आरोप लगाया है।
'जपोरिजिया परमाणु संयंत्र में संचार नेटवर्क किया बाधित'
द कीव इंडिपेंडेंट ने अंतरराष्ट्रीय परमाण एजेंसी (आईएईए) के हवाले से कहा है कि जपोरिजिया परमाणु संयंत्र में रूसी सैन्य बलों ने संचार नेटवर्क को बाधित कर दिया। उन्होंने मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट को ब्लाक कर दिया।
इजराइल के प्रधानमंत्री ने पुतिन से बात की
इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार शाम को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बात की। यूक्रेन पर जारी रूसी हमले के बीच दोनों नेताओं ने एक दिन पहले भी मॉस्को में वार्ता की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बेनेट ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी फोन पर बात की। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिन से जारी युद्ध को रोकने के लिए मध्यस्थता के मद्देनजर बेनेट ने रविवार सुबह से कई बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बात की है।
हरजोत सिंह आज आएंगे भारत
केंद्रीय मंत्री एवं जनरल (रिटायर्ट) वीके सिंह ने कहा है कि भारतीय नागरिक हरजोत सिंह जिसे गोली लगी थी और जिसका पासपोर्ट खो गया था, उन्हें कल भारत वापस लाया जाएगा। हरजोत को राजधानी कीव में गोली लगी थी। छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मंत्री (सिंह) अभी पोलैंड में हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 1,500 से अधिक भारतीयों को लेकर आठ उड़ानें सोमवार को भारत पहुंचेगी।
"Harjot Singh, an Indian national who sustained bullet injuries in Kyiv and lost his passport, will return to India with us tomorrow," tweets Union Minister Gen (Retd) VK Singh#OperationGanga #RussiaUkraineCrisis pic.twitter.com/uKxDjZgf05
— ANI (@ANI) March 6, 2022
बुडापेस्ट से लाए गए 160 छात्र
यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों को सुरक्षित बना रहे-मैंक्रो
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने कहा है कि यूक्रेन के असैन्य परमाणु संयंत्रों को सुरक्षित करने की दिशा में काम चल रहा है। मैंक्रो ने यह बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एवं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत के बाद दिया है। रूस यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों को निशाना बना रहा है।
गुतारेस ने संघर्ष विराम का आह्वान किया
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने रविवार को कहा कि संघर्ष के दौरान खारकीव और सुमी जैसे क्षेत्रों में फंसे आम नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए यूक्रेन में लड़ाई को रोकना बेहद जरूरी है। गुतारेस ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ''यूक्रेन में संघर्ष विराम स्थापित करना बेहद आवश्यक है ताकि मारियुपोल, खारकीव और सुमी के साथ-साथ संघर्ष वाले अन्य क्षेत्रों में फंसे आम नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो पाए।'' संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का यह ट्वीट रूस के उन आरोपों के बीच आया है कि भारतीय और अन्य विदेशी नागरिकों को इन क्षेत्रों में यूक्रेनी राष्ट्रवादियों द्वारा बंधक बनाकर रखा जा रहा है।

