नीस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक; रक्षा, तकनीक और निवेश पर रहा फोकस

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा हुई। इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को फ्रांस के शहर नीस में प्रतिनिधिमंडल के स्तर की द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान भारत की तरफ से विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।

pm modi france visit

पीएम मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय बैठक। (फोटो- pti)

विला केर्लियोस में घूमते नजर आए मैक्रों-मोदी

बैठक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा हुई। इस साल की शुरुआत में दोनों देशों के बीच विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था। बता दें कि द्विपक्षीय वार्ता से पहले दोनों देशों के प्रमुख रविवार को नीस में विला केर्लियोस गए थे। इस दौरान विला केर्लियोस में घूमते हुए दोनों नेता हल्की-फुल्की बातचीत करते नजर आए।

End of Feed