'नाश्ता, लंच और डिनर... सब भारत में ही खाओगे', BRICS Summit से जुड़े सवाल पर तिलमिला उठा बांग्लादेश

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने रविवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका देश भारत के साथ अपने संबंधों को 'रीसेट' करना चाहता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दौर के रिश्तों को सहज न बताते हुए कहा कि बांग्लादेश को भारत के प्रति "अत्यधिक मोह" से बाहर निकलकर परस्पर हितों के आधार पर नए संबंध बनाने होंगे।

बांग्लादेश की अंतरिम व्यवस्था के तहत विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने भारत के साथ अपने कूटनीतिक रिश्तों को लेकर एक बड़ा और कड़ा बयान दिया है। ढाका में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, भारत के साथ अपने संबंधों को 'रीसेट' करना चाहता है और दोनों देशों के बीच परस्पर हितों पर आधारित एक नई शुरुआत की वकालत करता है। कबीर ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान भारत-बांग्लादेश संबंधों को "असहज" करार दिया।

India Bangladesh Ties Reset

BRICS न्योते पर रार के बाद बांग्लादेश का पैंतरा (फाइल फोटो)

यह बयान भारत में संपन्न हुए दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के ठीक बाद आया है। इससे दो दिन पहले बांग्लादेश ने स्पष्ट किया था कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि उन्हें बिम्सटेक (BIMSTEC) के अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया गया था, न कि सीधे देश के प्रमुख के रूप में। कबीर ने साफ किया कि बांग्लादेश भारत के साथ किसी बहुपक्षीय मंच के बजाय सीधी द्विपक्षीय वार्ताओं के जरिए अपने मुद्दों को सुलझाना चाहता है।

End of Feed