बांग्लादेश में केले को लेकर हिंदू बिजनेसमैन की पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग हिरासत में

Hindu Businessman Beaten to Death: एक ही परिवार के तीन सदस्यों, स्वपन मियां (55 साल), उनकी पत्नी मजेदा खातून (45 साल) और उनके बेटे मासूम मियां (28) को हत्या में शामिल होने के शक में हिरासत में लिया गया है। केले का एक गुच्छा गायब हो गया था। जिसके बाद यह सारा बवाल हुआ।

Bangladesh Hindus Under Attacked: बांग्लादेश के गाजीपुर में केले को लेकर हुए विवाद में एक हिंदू बिजनेसमैन को एक ही परिवार के तीन लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। यह अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है कि गाजीपुर जिले के कालीगंज इलाके में शनिवार को हुई यह घटना बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हालिया हिंसा से जुड़ी है या नहीं। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक लिटन चंद्र घोष, (55 साल उम्र) 'बैशाखी स्वीटमीट एंड होटल' के मालिक थे।

BANGLADESH (5)

बांग्लादेश में केले को लेकर हिंदू बिजनेसमैन की पीट-पीटकर हत्या (AP)

कालीगंज पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज जाकिर हुसैन के अनुसार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों, स्वपन मियां (55 साल), उनकी पत्नी मजेदा खातून (45 साल) और उनके बेटे मासूम मियां (28) को हत्या में शामिल होने के शक में हिरासत में लिया गया है।

End of Feed