'ट्रंप' और 'नेतन्याहू' ईद पर हो जाएंगे कुर्बान! बांग्लादेश में US व इजरायल के राष्ट्राध्यक्षों की भारी डिमांड

Donald Trump Buffalo: पशु मालिकों का कहना है कि इन भैंसों का नाम उनके शरीर की बनावट, चेहरे के हावभाव और अलग रौबदार अंदाज को देखकर रखा गया।

Bangladesh Qurbani Market: बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा से पहले लगने वाले कुर्बानी बाजार इस बार सिर्फ जानवरों की खरीद-फरोख्त की वजह से नहीं, बल्कि दो खास भैंसों के कारण चर्चा में हैं। इन भैंसों के नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर रखे गए हैं। अब ये दोनों भैंसें सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय बाजारों तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ईद पर हो जाएंगे कुर्बान! बांग्लादेश में इन दो भैंसों को दिया US व इजरायल के राष्ट्राध्यक्षों का नाम

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ईद पर हो जाएंगे कुर्बान! बांग्लादेश में इन दो भैंसों को दिया US व इजरायल के राष्ट्राध्यक्षों का नाम

ढाका समेत कई बड़े पशु बाजारों में लोग सिर्फ इन भैंसों को देखने पहुंच रहे हैं। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग 'ट्रंप' और 'नेतन्याहू' नाम की भैंसों के साथ सेल्फी लेते और वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। कई लोग मजाकिया अंदाज में इन्हें VIP भैंस भी कह रहे हैं।

End of Feed