निशिकांत दुबे ने UNGA में पाकिस्तान को जमकर धोया, बाल अधिकारों के उल्लंघन और आतंकवाद पर किया बेनकाब

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को सीएसी का उल्लंघन करने वालों में से एक बताया। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान द्वारा अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों के विरुद्ध हो रहे गंभीर दुर्व्यवहारों से विश्व का ध्यान हटाने के प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।

Nishikant Dubey slams Pakistan- भारतीय जनता पार्टी नेता निशिकांत दुबे ने बाल अधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान की कलई खोलकर रख दी। दुबे ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान और भारत में स्कूलों और छात्रों को निशाना बनाकर हमले कर संयुक्त राष्ट्र बाल एवं सशस्त्र संघर्ष (सीएसी) के एजेंडे का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। दुबे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के एक सत्र में ‘बाल अधिकारों का संवर्धन और संरक्षण’ विषय पर भारत की ओर से वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ जैसी पहल और बाल तस्करी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के माध्यम से बाल अधिकारों को बनाए रखने के लिए भारत के प्रयासों को स्वीकार करने पर सदस्य देशों को धन्यवाद दिया।

Nishikant dubey

निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को दिखाया आईना (PTI)

बच्चों के विरुद्ध गंभीर दुर्व्यवहारों में लिप्त है पाकिस्तान

बीजेपी सांसद ने पाकिस्तान को सीएसी का उल्लंघन करने वालों में से एक बताया। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान द्वारा अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों के विरुद्ध हो रहे गंभीर दुर्व्यवहारों से विश्व का ध्यान हटाने के प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं, जैसा कि महासचिव की सीएसी 2025 पर रिपोर्ट तथा सीमा पार से जारी आतंकवाद से स्पष्ट है।

End of Feed