50 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 500 ड्रोन... रूस ने यूक्रेन के 9 क्षेत्रों में बरपाई तबाही; 5 लोगों की मौत

Russia Ukraine War: रूस द्वारा शनिवार को रात भर यूक्रेन पर ड्रोन, मिसाइल और बम दागे जाने से कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार सुबह बताया कि मॉस्को ने यूक्रेन के नौ क्षेत्रों में 50 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और लगभग 500 ड्रोन दागे।

Russia Ukraine War: रूस द्वारा शनिवार को रात भर यूक्रेन पर ड्रोन, मिसाइल और बम दागे जाने से कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि यह एक बड़ा हमला था जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार सुबह बताया कि मॉस्को ने यूक्रेन के नौ क्षेत्रों में 50 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और लगभग 500 ड्रोन दागे।

Russia Ukraine War

रूस ने यूक्रेन पर बरपाई तबाही (फोटो साभार: AP)

सार्वजनिक परिवहन रहा प्रभावित

क्षेत्रीय अधिकारियों और यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, ल्वीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत हो गई। आपातकालीन सेवा ने बताया कि कम से कम चार अन्य लोग घायल हुए हैं। ल्वीव के महापौर एंड्री सदोवी ने बताया कि हमले के कारण रविवार तड़के दो जिलों में बिजली गुल हो गई और सार्वजनिक परिवहन कुछ घंटों के लिए बाधित रहा।

End of Feed